सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के मामले में गुर्जर समाज का आक्रोश जारी, 26 को होगी महापंचायत की तैयारी

लखनऊ। नोएडा सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के अनावरण के बाद भी विवाद थम नहीं रहा है। सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा पर ‘गुर्जर’ न लिखने पर समाज के लोगों ने बिगूल फूंक दिया है। विरोध में 26 सितंबर को दादरी के मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में गुर्जर स्वाभिमान बचाओ महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समाज के लोग हिस्सा लेंगे।

बता दें कि 22 सितंबर को मिहिर भोज डिग्री कॉलेज में बुधवार को सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अनावरण किया था। उनके जाने के बाद ही प्रतिमा पर गुर्जर सम्राट मिहिर भोज न लिखने को लेकर विवाद शुरू हो गया था।

इस दौरान दादरी विधायक तेजपाल नागर के खिलाफ भी मौजूद समाज के लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए नारेबाजी की थी। यहां तक की उनके कार्यालय का घेराव कर गुर्जर समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया था। हालांकि, उससे पहले भी विधायक से समाज के लोग पोस्टर और होर्डिग्स पर गुर्जर सम्राट मिहिर भोज न लिखने से खफा थे।

अनावरण से पहले भी योगी आदित्यनाथ और दादरी विधायक के बैनर और होर्डिग्स फाड़े गए थे। अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह भाटी ने बताया कि 26 सितंबर को गुर्जर स्वाभिमान बचाओ महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। इसमें गुर्जर समाज के लोग मौजूद रहेंगे।

advertisement at ghamasaana