बागपत : गुरमीत राम रहीम पहुंचे बरनावा आश्रम, सत्संग की तैयारी

Gurmeet Ram Rahim

बागपत। दुष्कर्म व हत्या के मामलों में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम जेल से पेरोल पर शुक्रवार सुबह ही बागपत के बरनावा आश्रम में पहुंच गए। उनको कड़ी सुरक्षा के बीच आश्रम में लाया गया और उनके अंदर जाते ही मुख्य द्वार बंद कर दिए गए।

मुख्य द्वार पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। यह बताया जा रहा है कि गुरमीत राम रहीम की पैरोल में इस बार संगत से मिलने या सत्संग को लेकर किसी तरह की पाबंदी नहीं लगाई गई हैं। लेकिन अगर सत्संग करना होगा तो उसके लिए प्रशासन से अनुमति लेनी होगी। इसलिए वह संगत से मिलेंगे और सत्संग भी कर सकते हैं।

advertisement at ghamasaana