बस्ती । हरिदास चौधरी इंटर कॉलेज अपनी शैक्षिक गतिविधियों और बेहतर शिक्षा की गुणवत्ता के कारण निरंतर सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहा है। स्कूल में अनुभवी अध्यापक विद्यार्थियों को सफलता प्राप्त करने का रास्ता दिखाते हैं।

बस्ती जिले के रामबारी में स्थित हरिदास चौधरी इंटर कॉलेज ने नित सफलता के नए आयाम बनाए हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड प्रयागराज से संबद्ध इस विद्यालय में अनुभवी और उच्च शिक्षित शिक्षकों की एक टीम है। जिन्होंने कोविड काल में भी बच्चों के साथ संपर्क बनाए रखा और बच्चों को पढ़ाई के लिए संसाधन उपलब्ध कराया। इतना ही नहीं शिक्षक मोबाइल फोन के माध्यम से हर समय बच्चों से जुड़े रहते थे। यही वजह है कि वर्तमान शैक्षिक सत्र में विद्यालय में करीब दो हजार से भी अधिक छात्र छात्राएं हैं।

विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ.साथ खेलकूद, रहन.सहन, विज्ञान, कला के क्षेत्र में भी ज्ञान प्रदान किया जाता है। विद्यालय में बच्चों के लिए सुसज्जित प्रयोगशाला भी है। विद्यालय में परंपरागत शिक्षा प्रणाली के साथ.साथ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलोजी का भी ज्ञान बच्चों को दिया जाता है।

मेधावी विद्यार्थी के साथ.साथ कमजोर विद्यार्थी पर भी शिक्षकों का पूरा ध्यान रहता है। अगर विद्यार्थी किसी कारणवश विद्यालय आने में असमर्थ हो तो उसको इंटरनेट के माध्यम से भी उस दिन की पढ़ाई का ब्योरा उपलब्ध कराने की व्यवस्था है। विद्यालय के शिक्षक समय समय पर अभिभावकों से मिलकर छात्र की रिपोर्ट देते हैं।

जब यह विद्यालय को शुरू किया था तब इसमें केवल पांच शिक्षक और 150 बच्चे ही थी, लेकिन मेहनत और शिक्षा की वजह से यह विद्यालय सफलता की बुलंदियों को छूता गया। इसका श्रेय यहां के योग्य शिक्षकों को जाता है।

