शामली। हरियाणा पुलिस ने धान बेचने जा रहे यूपी के किसानों को बुधवार देर रात बॉर्डर पर रोक दिया। किसानों ने जब इसका विरोध किया तो आरोप है कि हरियाणा पुलिस ने उन्हें दौड़ा कर पीटा। इतना ही नहीं कुछ किसानों को हिरासत में भी ले लिया। मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे भाकियू कार्यकर्ता बॉर्डर पर धरने पर बैठ गए। जिससे कई किमी लंबा जाम लग गया।
बुधवार देर रात करीब तीन बजे यूपी के किसान धान बेचने हरियाणा की मंडी में जा रहे थे। बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने किसानों को रोक दिया। इस पर किसानों ने विरोध जताया तो आरोप है कि पुलिस ने किसानों को दौड़ा.दौड़ा कर पीटा। पुलिस ने कुछ किसानों को हिरासत में ले लिया।

इस दौरान धक्का.मुक्की में डोकपुरा निवासी किसान जसवंत सिंह की पगड़ी भी उतर गई। इसकी जानकारी मिलने पर भाकियू कार्यकर्ता कई किसानों के साथ मौके पर पहुंच कर धरने पर बैठ गए। किसानों ने सरकार से दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। धरना.प्रदर्शन के चलते यूपी.हरियाणा की सीमा पर कई किमी लंबा जाम लग गया। जिससे वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अभी तक यूपी का कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है।

