नई दिल्ली। दिल्ली एक बार फिर शर्मसार हो गई। एक युवक सरेआम एक लड़की को बड़ी बेरहमी से चाकुओं से घोंपकर मारता और लोग आते जाते रहे। युवक ने लड़की पर चाकुओं से करीब 40 वार किए। इतने पर भी उसका मन नहीं माना तो उसने पास में पड़ा पत्थर उठाकर लड़की के सिर पर चार बार वार किया। इसके बाद वह आराम से फरार हो गया। इस दौरान लोग मूकदर्शक बने देखते रहे। किसी ने भी लड़की को बचाने की कोशिश नहीं की। हालांकि आरोपी को दिल्ली पुलिस ने यूपी के बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है।
दिल्ली की इस घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। साहिल ने नाम बदलकर 16 साल की साक्षी को अपने प्रेम जाल में फंसाया। साहिल ने न केवल कलावा पहन रखा है बल्कि उसने साक्षी से खुद को हिंदू बताया। आसपास के लोगों के अनुसार यह करीब तीन सालों से चल रहा था। माना जा रहा है कि इस दौरान शायद साक्षी को साहिल की हकीकत पता चल गई और उसने साहिल से मिलना जुलना छोड़ दिया। साहिल के बार बार कहने के बाद भी जब साक्षी उससे मिलने के लिए तैयार नहीं हुई तो साहिल ने उसे सजा देने की ठान ली। ऐसी सजा जिससे सुनने मा़त्र से रूह कांप जाए।
सू़त्रों के अनुसार साहिल ने करीब तीन तक साक्षी पर नजर रखी कि वह कब बाहर निकलती है और कब जाती है। हो सकता है कि साहिल का इस मामले में कोई ऐसा राजदार हो जो साक्षी को भी जानता हो और उसे उसकी हर जानकारी मुहैया कराता रहा हो। सोमवार को साक्षी अपनी सहेली की बर्थडे पार्टी में जा रही थी। इसकी जानकारी साहिल को हो गई। वह चाकू लेकर साक्षी के पास पहुंच गया और बिना कुछ कहे साक्षी को पकड़ कर उस पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। कुछ देर तक तो साक्षी ने इसका विरोध किया, लेकिन धीरे धीरे वह भी शिथिल पड़ गई।
साहिल पर इस कदर जुनून सवार था कि जब एक हाथ से चाकू घोंपते वह थक गया तो दूसरे हाथ में चाकू लेकर घोंपने लगा। इस तरह से उसने साक्षी पर करीब चालीस वार किए। पेट में चेहरे पर सिर पर कोई जगह नहीं बची जहां उसने वार न किए हो। इसके बाद जब साक्षी गिर गई तो भी साहिल नहीं माना और पास में ही पड़ा पत्थर उठा लिया और साक्षी के सिर पर करीब चार बार पत्थर से वार किया। इसके बाद वह आराम से वहां से फरार हो गया। इस दौरान लोग वहां आते जाते रहे लेकिन किसी ने भी साक्षी को बचाने की कोशिश की नहीं की। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई । इसके बाद साहिल को बुलंदशहर से उसके एक रिश्तेदार के यहां से गिरफ्तार कर लिया गया। उसे वहां से दिल्ली लाया जा रहा है।
कौन है नीतू
साक्षी की हत्या में नीतू नाम की महिला एक अहम कड़ी है। क्योंकि साक्षी पिछले दस दिनों से उसी के पास रह रही थी। एक तरफ साक्षी की मां साहिल के बारे में जानकारी से इंकार कर रहीं हैं तो वहीं नीतू को साक्षी और साहिल के संबंधों के बारे में जानकारी थी। बताया जा रहा है कि नीतू का पति जेल में है। साक्षी ने अपने परिवार में यह बताया था कि जब तक उसका पति जेल से नहीं आता है तब तक वह नीतू के साथ ही रहेगी।
साक्षी के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार साक्षी घूमने फिरने वाली लड़की थी, जब परिवार को इस बारे में कोई जानकारी हुई तो उन लोगांे ने उससे पूछताछ शुरू की। जो साक्षी को अच्छी नहीं लगी और वह परिवार को छोड़कर नीतू के साथ रहने लगी। हालांकि कहा यह भी जा रहा है कि साक्षी की परिवार से कोई नाराजगी नहीं थी और जल्दी ही घर लौटने वाली थी।
बहरहाल सरेआम हुई इस घटना से हर कोई सकते में है। इस पर राजनीति भी शुरू हो गई है। इन सबमें एक चीज कॉमन है और वह यह कि सभी साहिल को सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।