बागपत में ऑनर किलिंग, भाई ने बहन और उसके प्रेमी को छोटे-छोटे टुकड़े कर मार डाला

Honor killing in Baghpat

बागपत। बहन का प्रेम प्रसंग भाई को इस कदर नागवार गुजरा कि उसने इसे जड़ से ही खत्म करने की योजना बना ली। मंगलवार रात भाई ने बहना को प्रेमी के साथ मिलते हुए देख लिया। इसके बाद उसने दोनों की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी और शव को छोटे छोटे टुकड़ों में काट दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला असारा गांव का है। यहां की रहने वाली लड़की की शादी कांधला में हुई थी। बताया जा रहा है कि लड़की का शादी से पहले से ही गांव के ही युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसे उसने शादी के बाद भी नहीं छोड़ा। परिजनों ने कई बार दोनों को समझा लिया, लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुए। दोनों का मिलना जुलना जारी रहा। पुलिस के अनुसार इसके बाद परेशान होकर परिजनों ने दोनों को रास्ते से हटाने की योजना बना ली।

इसके बाद मंगलवार रात भी दोनों मिले। तो परिजनों ने उन्हें घेर लिया और धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। इसके शवों के कई टुकड़े कर दिए। प्रेमी का शव लूंब गांव में मिला है। इसके परिजन फरार हो गए। मामले की जानकार मिलते ही पुलिस गांव में पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थाना रमाला पुलिस को सूचना मिली कि असारा गांव के मुरसलीन ने अपनी सगी बहन व उसके दोस्त आरिफ की हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मुरसलीन को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

advertisement at ghamasaana