HONOR KILLING : प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में देख परिजनों का खौला खून, दोनों को मार डाला

honor killing
2 0

बस्ती। जिले में ऑनर किलिंग HONOR KILLING का मामला सामने आया है। प्रेमी युगल को आपत्तिजनक स्थिति में देखकर लड़की के परिजनों का खून खौल उठा। उन लोगों ने दोनों की हत्या कर दी। आरोपियों ने लड़की के शव को तो दफना दिया, लेकिन लड़के के शव पास के ही गन्ने के खेत में फेंक दिया। मामला दो संप्रदायों से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव की स्थिति है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला रुधौली थाना क्षेत्र का है। गांव निवासी पारसनाथ चौधरी अपने गन्ने के खेत काम करने के लिए गए थे, गन्ने के खेत में 18 वर्षीय युवक अंकित का शव मिला, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक रामकृष्ण मिश्र ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की। युवक का जींस-पैंट खुला था जो नीचे पैर तक खिसका था। युवक हरे कलर का शर्ट पहना था जिसका बटन खुला था। शरीर पर खरोच व चोट के निशान थे।

पूछताछ के लिए जब पुलिस उसके घर पहुंची तो मृतक युवक के पिता ने बताया कि उनका लड़का गांव के इरशाद के घर ट्रैक्टर चलाता था और बराबर उनके घर जाता था। रात में वह घर से निकला था, तबसे वापस नहीं आया। फोन भी बंद है, युवक की लाश मिलने के बाद पुलिस जब इरशाद के घर गई तो पता चला कि उनकी लड़की की भी बीती रात मौत हो गई थी, जिसे दफन कर दिया गया।

पुलिस ने लड़की के परिजनों से पूछताछ की। इसके बाद लड़की के शव को निकालने की प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस दोनों शवों की पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है, ताकि इस हत्याकांड का खुलासा हो सके। एएसपी दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना के बाद गांव में बड़ी संख्या में पुलिस लगा दी गई है। मामले की जांच की जा रही है, इसका खुलासा जल्द किया जाएगा।

advertisement at ghamasaana