खौफनाक अपराध, पत्नी के शव के छोटे-छोटे टुकड़े कर कई जगह फेंक दिए

balrampur news

बलरामपुर। अपराध की ऐसी खौफनाक दास्तान कि सुनने मात्र से ही कलेजा कांप उठे। पुलिस ने जब इस मर्डर मिस्ट्ी का खुलासा किया तो एक बार वह भी सकते में आ गई। एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर उसके शव को इलेक्ट्कि कटर से छोटे-छोटे टुकड़े कर दिए। इसके बाद उसे बोरे में भरकर बलरामपुर और अयोध्या के बीच में कई जगह फेंक दिए। इस केस का खुलासा करने में पुलिस को 21 दिन लग गए। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी ने भी अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी कि पति को यह कदम उठाना पड़ा। आइए जानते हैं।

दरअसल 6 अगस्त 2024 को बलरामपुर कोतवाली देहात क्षेत्र अंतर्गत कम्हरिहवा गांव के पास एक बाग में बोरे में शव के कुछ टुकड़े बरामद हुए थे। एसपी विकास कुमार ने बताया कि गोंडा के रानी बाजार का रहने वाला शंकर दयाल गुप्ता ने ही अपनी पत्नी गुड़िया पांडे उर्फ नीतू पांडे की बेरहमी से हत्या की थी। इसके बाद शव के टुकड़े.टुकड़े कर दिए थे और कुछ टुकड़ों को बलरामपुर में लाकर फेंक दिया था।

एसपी ने बताया कि शंकर दयाल गुप्ता का अपनी पत्नी गुड़िया पांडे उर्फ नीतू पांडे से संपत्ति को लेकर विवाद था। एक अगस्त 2024 को विवाद बढ़ गया और दोनों में काफी बहस हुई। इससे गुस्साए शंकर दयाल ने गड़ासे से अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। उसके बाद आरी से उसके दोनों हाथ काट डाले। तीन अगस्त को सिर और हाथ के टुकड़ों को बोरे में भरकर अयोध्या में सरयू नदी में फेंक दिया। इसके बाद अन्य अंगों को काटने के लिए इलेक्ट्रिक कटर खरीद कर लाया और उससे शव के टुकड़े.टुकड़े करके उन्हें अलग.अलग बोरों में भर दिया।

धड़ के निचले हिस्से को एक बोरे में भरकर 6 अगस्त को बलरामपुर कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के कम्हरिहवा गांव के निकट एक बाग में बाइक से लाकर फेंक दिया, फिर 7 अगस्त को शेष बचे शव के टुकड़ों को बोरे में भरकर फिर अयोध्या के सरयू नदी में ले जाकर फेंक दिया। शव के जो टुकड़े बलरामपुर में बरामद हुए इस के आधार पर पुलिस ने इसका खुलासा किया।

इस खुलासे में सीसीटीवी भी पुलिस की मददगार बनी। उसमें शंकर दयाल गुप्ता बोरी में भरकर कोई चीज ले जाते हुए दिख्.ा रहा है। शव को ठिकाने लगाने के बाद शंकर दयाल अपना मोबाइल स्विच ऑफ करके बाहर चला गया था। कई दिनों के बाद जब वह लौटा तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस वीभत्स हत्याकांड में प्रयोग किए गए इलेक्ट्रिक कटर मशीन, लोहे की आरी, मृतका की मोबाइल और डिस्कवर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने हत्या आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

advertisement at ghamasaana