बिजनौर में भीषण हादसा, ट्रैक्टर से टकराई बाइक, युवक की मौत

accident

बिजनौर। स्योहारा में ट्रैक्टर ट्राली से सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक टकरा गई, जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया है।

गांव मुकरपुरी के रहने वाले दो युवक फैजी खान 22 वर्ष और मुकीम मलिक 20 वर्ष शनिवार की देर रात बाइक से गांव कुरी बांगर से वापस अपने गांव आ रहे थे। नूरपुर स्योहारा मार्ग पर स्योहारा के एक मंडप के पास तेज रफ्तार बाइक सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गयी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार फैजल खान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार दूसरा युवक मुकीम तथा ट्रैक्टर चालक ओम कुमार गम्भीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। मृतक के परिजनों की तहरीर पर स्योहारा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक फैजी के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

advertisement at ghamasaana