बिजनौर। अफजलगढ़ में हाईवे पर सेंटमैरी स्कूल के पास तेज रफ्तार कार आगे जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। जिससे कार में सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई, पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है । सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार मंडावली भागूवाला काशीरामपुर निवासी चालक गुलफाम, नरेश, वेदपाल व राजेन्द्र सहित चार लोग चैती मेले काशीपुर जा रहे थे। जैसे ही वह अफजलगढ़ सेंटमैरी स्कूल के समीप पहुंचे उनकी कार की टक्कर आगे जा रही ईंटो से भरी टैक्टर ट्राली से हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार एक 55 वर्षीय व्यक्ति राजेन्द्र पुत्र श्याम सिंह निवासी बीरूवाला मंडावली की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि दूसरे कार सवार वेदपाल सिंह 45 वर्ष पुत्र कोमल सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई।दो अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गए। वही ईंटों के टैक्टर पर बैठे तीन मजदूर जाकिर, साकिर व दानिश निवासी पटियाला अमरोहा भी दुर्घटना में घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस ने सभी घायलो को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से पांच घायलो को उनकी गम्भीरवस्था के चलते प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार से पीआरवी पुलिस ने राहगिरो की मदद से कार काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। मौके पर पहुंचे अपराध निरीक्षक आरपी सिंह ने घायलो का हालचाल मालूम किया।वही मृतक का शव कब्जे में ले लिया।उन्होंने बताया कि मृतको के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

