गोंडा। करनैलगंज में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने स्कूल जा रहे चार बच्चों को रौंद दिया, जिसमें तीन बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया है।

मंगलवार सुबह करीब नौ बजे बच्चे स्कूल जा रहे थे, जब वह बच्चे ग्राम चौरीचौरा के पास लखनऊ हाईवे पर पहुंचे तो तेज रफ्तार कार उन्हें रौंदती हुई निकल गई। जिससे शिवांजलि 10 पुत्री विजय कुमार, तन्वी 6 पुत्री विजय कुमार और सत्यम 10 पुत्र रामसागर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवांशी पुत्री विजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गई है।

हादसे के चालक कार लेकर फरार हो गया है। मामले की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे जिले में नाकेबंदी कर दी गई है और जल्दी ही कार को पकड़ लिया जाएगा।

