मुजफ्फरनगर। मंसूरपुर नेशनल हाईवे पर नावला कोठी के पास बुधवार की देर रात्रि महिंद्रा पिकअप पीछे से ट्रक में घुस गई। जिसमें महिंद्रा पिकअप सवार दो लोगों की मौके पर मौत हो गई, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अनीश पुत्र रियाजुद्दीन तथा नफीस पुर सत्तार निवासी चंदौस अलीगढ़ से महिंद्रा पिकअप में पनीर लेकर ज्वालापुर हरिद्वार जा रहे थे । बुधवार की देर रात्रि मंसूरपुर नेशनल हाईवे पर नावला कोठी के पास उनकी महिंद्रा पिकअप आगे चल रहे ट्रक मे पीछे से घुस गई जिसमें दोनों युवकों की मौत हो गई। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं तथा परिजनों को सूचना दे दी गई है।
