मुजफ्फरनगर। गमी से लौट रहे परिवार की कार में ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में चाचा भतीजे की मौत हो गई। तीन घायलों की हालत गंभीर है।
मीरापुर के मोहल्ला मुस्तर्क निवासी हसमुद्दीन (55) अपने परिवार के साथ गमी में शामिल होने के लिए मुजफ्फरनगर आया था। शुक्रवार देर रात वापस लौटते समय परिवार की गाड़ी सिखेड़ा के पास खराब हो गई।
हसमुद्दीन (55) और उसका भतीजा आसिफ (21)मुख्य मार्ग पर खड़े थे। इसी दौरान मुजफ्फरनगर की ओर से आए ट्रक ने दोनों को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन लोग घायल हुए हैं।

