गोडा: साबरपुर गांव में भीषण हादसा, ट्राली से टकराई बाइक, दो बच्चों की मौत

gonda accident

गोंडा । साबर गांव में रविवार को भीषण हादसा हो गया। गन्ना लदी ट्रॉली से बाइक टकरा गई। जिससे बाइक सवार दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रविवार को गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली बभनान मिल में गन्ना तुलवाने के लिए जा रही थी। जब यह ट्राली साबरपुर गांव के पास पहुंची तो एक बाइक उसमें आकर टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक पर सवार बगदर नगर ग्रांट निवासी श्रवण और अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली वहीं छोड़कर फरार हो गया। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इस बीच किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी।

जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों से शव की शनाख्त कराई । इसके मृतकों के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

advertisement at ghamasaana