शामली। पानीपत–खटीमा हाईवे पर बुटराडा फ्लाईओवर के पास शुक्रवार की रात करीब 11 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े कैंटर में जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही एएसपी संतोष कुमार और बाबरी थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एएसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार चरखीदादरी नंबर (एचआर-19के-8004) की है और हादसे के वक्त चारों युवक संभवतः मुजफ्फरनगर की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से पिचक गया और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
कार के अंदर से कुछ शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि कार सवार युवक नशे में थे। पुलिस ने चारों मृतकों की पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसे के बाद पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया। चालक का पता नहीं लग सका
पुलिस के अनुसार कार सवार चारों दोस्त जिला सोनीपत के गांव बरोदा के निवासी थे। मृतकों की पहचान साहिल 22 वर्ष पुत्र सुनील कुमार, विवेक 23 वर्ष पुत्र बलराज, आशीष 24 वर्ष पुत्र स्वर्गीय मेहरचंद और परमजीत 24वर्ष पुत्र आनंद के रूप में हुई है। चारों आपसमी दोस्त है। शुक्रवार की रात चारों दोस्त कार में सवार होकर अपने गांव से हरिद्वार जा रहे थे। देर रात में परिजन पहुंच गए है। आज दोपहर में शवों का पोस्टमार्टम होगा। शुक्रवार रात में उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई थी। हादसे में चारों दोस्तो की मौत हो गई थी।

