सहारनपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

sha accident

सहारनपुर। गागलहेड़ी में भगवानपुर फैक्टरी से डियूटी करके लौट रहे दो बाइक सवारों को सामने से आते ट्रक ने कुचला दिया जिसमे दोनों की मौके पर मौत हुई। वही सड़क किनारे खडे गार्ड भी गंभीर रूप से घायल हुआ।

भोपाल सिंह 52 पुत्र सकटुराम निवासी भाभरी थाना गागलहेड़ीए सुशील कुमार पुत्र नेत्रराम निवासी हनुमाननगर थाना देहात कोतवाली सहारनपुरए भगवानपुर से डियूटी करके सुबह छह बजे वापस आ रहे थे। जैसे ही ये दोनों अपनी अलग.अलग बाइक से बेहड़ी गुज्जर गांव के निकट कोका कोला फैक्टरी के निकट पहुँचे तो गागलहेड़ी की ओर से जाते ट्रक ने दूसरी साइड में जाकर दोनों बाइक सवारों को चपेट में ले लिया।

दोनों बाइक सवार ट्रक के पहियो के नीचे आकर बुरी तरह कुचले गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वही ट्रक ने सड़क किनारे खडे फैक्टरी गार्ड ओमकुमार पुत्र खुमेरचंद्र निवासी बुढ़डाखेड़ा को भी अपनी चपेट मे ले लिया जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। घायल गार्ड को उसके परिजन प्राइवेट अस्पताल ले गए। पुलिस ने ट्रक को कब्जे मे ले लिया। वही ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।

advertisement at ghamasaana