मेरठ। वेस्ट यूपी के जिलों में बारिश का कहर जारी है। बृहस्पतिवार को बिजनौर और मुजफ्फरनगर में बारिश के दौरान मकान गिरने से चार लोगों की मौत हो गई।
मुजफ्फरनगर जनपद में गुरुवार देर रात एक बड़ी घटना हो गई। मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव बेगराजपुर में बारिश के चलते एक मकान की छत गिर गई। मकान की छत गिरने से मां-बेटी समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि परिवार के चार सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह मकान इम्तियाज का बताया जा रहा है।
वहीं, बिजनौर के जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुबारकपुर में एक खस्ताहाल मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर मजदूर की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने भाग कर जान बचाई।
ग्राम पंचायत मुबारकपुर निवासी 55 वर्षीय सुरेश मजदूरी के लिए गांव कल्हेड़ी आया हुआ था। मो. आलम के खस्ताहाल मकान में काम करते समय अचानक दीवार भर-भराकर गिर गई। दीवार में दबने से मजदूर की मौत हो गई।
बताया जाता है कि दो दिन से हो रही वर्षा के बाद कल्हेड़ी स्थित मो. आलम के खस्ताहाल मकान में सुरेश मजदूरी के लिए आया था। दीवार गिरने से सुरेश मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्राम प्रधान मो. जाकिर की सूचना पर एसडीएम परमानंद झा, सीओ गजेंद्र पाल सिंह, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, थाना प्रभारी दिनेश गौड़ घटनास्थल पर पहुंचे। मजदूर का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए कब्जे में ले लिया है। एसडीएम परमानंद झा ने बताया कि मृतक मजदूर के परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।
होम / उत्तर प्रदेश / मेरठ
बारिश के दौरान बिजनौर और मुजफ्फरनगर में गिरे मकान, चार की मौत
मेरठ। वेस्ट यूपी के जिलों में बारिश का कहर जारी है। बृहस्पतिवार को बिजनौर और मुजफ्फरनगर में बारिश के दौरान मकान गिरने से चार लोगों […]