मुजफ्फरनगर। ककरौली थाना क्षेत्र के गांव खेड़ी फिरोजााबाद में पति ने पत्नी के साथ विवाद में अपनी दो साल की बेटी को जमीन पर पटक दिया।
बच्ची की हालत खराब हो गई। परिजनों ने पहले स्थानीय डॉक्टर को दिखाया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर मेरठ ले गए। उपचार के दौरान मेरठ में बच्ची की मौत हो गई। परिजन मेरठ से शव लेकर गांव में पहुंचे और दफनाने की तैयारी करने लगे।
इसी दौरान बच्ची के शव को दफनाने की तैयारी पर, बाबा की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शानू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ गैर इरादन हत्या में मुकदमा कायम किया गया है।
