मेरठ। क्षेत्र के एक गांव में पति द्वारा पत्नी को जबरन गलत काम में धकेलने का एक मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर उसे घोर यातनाएं दी गईं। उसको बेरहमी से पीटकर दो बच्चों सहित घर से निकाल दिया गया।
मंगलवार को थाने पहुंची पीड़िता ने पुलिस को मामले से अवगत कराया और नामजद तहरीर देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।नगर निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी शादी छह वर्ष पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसके दो बच्चे भी हैं। आरोप है कि पति ने सैक्स रैकेट चला रखा है। उस पर भी पति गलत काम करने का दबाव बनाता है। विरोध करने पर पति उसे घोर यातनांए देता है। उसे सिगरेट से दागता है।
सोमवार को विरोध करने पर पति ने उसको कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। बाद में उसे दोनों बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। किसी तरह वह रात में अपने घर पहुंची। मंगलवार सुबह पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई और पति सहित कई के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो पाई थी।

