Bagpat news : मैंने पिता, चाचा और बुआ को मार डाला, जाकर उनका अंतिम संस्कार करो

bagpat crime news

बागपत। छपरौली थाना क्षेत्र के शबगा गांव में शराब के नशे में एक युवक ने अपने पिता, अपने चाचा व बुआ की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। हत्यारोपी सिरसली गांव में अपनी बुआ के घर पर पहुंचा और हत्याकांड की जानकारी देते हुए बोला कि मैंने तीनों की हत्या कर दी, जाकर उनका अंतिम संस्कार कर लो। उधर एक साथ तीन हत्या से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर छपरोली, बड़ौत सहित अन्य थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंचे और तीनो के शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजें। उधर तीनों हत्या से परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक ऋषिपाल उम्र 58 साल व श्रीपाल उम्र 60 पुत्रगण कालू व उनकी बहन वीरमति उम्र 62 साल शबगा गांव के रहने वाले थे। मंगलवार की देर रात ऋषिपाल के बेटे अंजल उर्फ मालू कुमार शराब के नशे में करीब 1:00 बजे घर पहुंचा, जहां पर शराब पीने को लेकर उसकी अपने पिता व चाचा श्रीपाल से कहासुनी हो गई।

इस दौरान वीरमति ने बीच-बचाव कराते हुए मामला शांत कराया। लेकिन थोड़ी देर बाद आरोपी मालू ने तीनों की बारी बारी गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी और तीनों के शव एक कमरे में ले जाकर चारपाई पर रखकर ऊपर से रिजाई ओढा दी। बुधवार की सुबह हत्यारोपी सिरसली गांव में अपनी बुआ सरोज के घर पहुंचा और वहां पर जाकर घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मैंने तीनों की हत्या कर दी है जाकर उनका अंतिम संस्कार कर लो।

इसके बाद सरोज शबगा गांव पहुंची और तीनों के शव को देख उसके होश उड़ गए। बाद में सरोज व ग्रामीणों ने इसकी सूचना छपरौली थाना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिए उधर एक साथ तीन हत्या किए जाने से गांव में क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

advertisement at ghamasaana