प्रधानमंत्री ने एक तरफ विकास योजनाओं को गिनाया तो युवाओं में नया जोश भी जगाया

pm in balarampur

गोंडा। बलरामपुर में सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना के लोकार्पण समारोह में प्रधानमंत्री ने एक तरफ तो सरकार की योजनाओं को गिनाया तो दूसरी तरफ युवाओं में नया जोश भी भरा। पीएम मोदी ने अवधी भाषा से अपने भाषण की शुरुआत की तो पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एथेनाल प्लांट के जरिए गोंडा के किसानों से भी रिश्ता जोड़ा। उन्होंने पहले किसानों की नब्ज टटोली और फिर उपलब्धियां गिनाकर दिल जीता। गोंडा में बन रहा प्लांट एशिया का सबसे बड़ा एथेनाल प्लांट होगा। इस प्लांट को मई 2022 तक पूरा करने की तैयारी है।

पीएम मोदी के साथ ही सीएम योगी ने भी इस परियोजना की शुरुआत से लेकर समापन तक में आई अड़चनों को पूरा करने के भाजपा सरकार के जज्बे को खुलकर बताया। साथ ही देवी पाटन मंडल की अधिष्ठात्री देवी मां पाटेश्वरीए गोंडा के क्रांतिवीर राजा देवीबख्श सिंहए महाराजा पाटेश्वरी प्रसाद सिंह, बलरामपुर के कर्मयोगी पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी बाजपेयी, राष्ट्र ऋषि नाना जी देशमुख को भी मंच से नमन कर मौजूद लोगों का दिल जीता। साथ ही किसानों को भी चुनावी वर्ष में पूरी तरह साथ जोड़े रखने के लिए मंच से ही 16 दिंसबर को आयोजित कृषि आधारित सेमीनार में भी आमंत्रित करने का कार्य किया।

पीएम ने देश के सभी किसानों से 16 दिसंबर को प्राकृतिक खेती से जुड़े कार्यक्रम में जुड़ने का न्योता भी दिया। उन्होंने कहा कि किसान अब पानी की सुविधा मिलने से पारंपरिक खेती से हटकर अतिरिक्त कमाई खाली खेती भी कर सकेंगे।


advertisement at ghamasaana