लखनऊ। अगर आपने घर में कुत्ता पाल रखा है तो यह खबर आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। क्योंकि हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पालतू कुत्तों को लेकर बहुत ही सख्त रवैया अपनाया है। इसलिए अगर आपने कुत्ता पाल रखा है तो आपको यह जानना बहुत ही जरूरी है कि अब इसके लिए क्या निर्देश दिए गए हैं। इससे आप बहुत सारी परेशानी से बच सकते हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपी में सफाई व्यवस्था पर ध्यान देने के लिए जिम्मेदारों को निर्देश दिए। इस बीच उन्होंने पालतू कुत्ते रखने वालों के लिए सख्त निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जो लोग घर में लोग पालतू कुत्ता रखते हैं, कुत्तों को सड़कों पर ले जाकर गंदगी न पैदा करवाएं। उनका रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित कराएं।

इसके अलावा समय पर उनका वैक्सीनेशन कराना भी सुनिश्चित कराएं। उन्होंने नगर निगम समेत अन्य जिम्मेदार विभागों को इस मुद्दे पर ध्यान देने के साथ कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीम अब इस पर भी नजर रखेगी कि आपका कुत्ता कहीं गंदगी तो नहीं फैला रहा है। इसके तहत आप पर कार्रवाई भी हो सकती है।