बिजनौर । किरतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बहादरपुर सरफुद्दीन में पति ने मामूली विवाद में पत्नी के उूपर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। जिससे वह गम्भीर रूप से झुलस गई। पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बहादरपुर सरफुद्दीन निवासी दीपा 28 ने बताया कि वह अपने घर पर थी। तभी उनका पति दिवाकर राजपूत रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे घर पर आया और वह उससे मारपीट करने लगा। दीपा ने आरोप लगाया कि जब उसने इसका विरोध किया तो दिवाकर ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी। जिससे वह लगभग 40 प्रतिशत जल गई।

घायल महिला को तुरंत किरतपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टर ने हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दीपा की शादी दिवाकर राजपूत से लगभग 9 साल पूर्व हुई थी। घटना की सूचना पीड़ित महिला के परिजनों को दे दी गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच.पड़ताल शुरू कर दी।