गोंडा। मामूली विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट हो गई। इसी दौरान गुस्साए छोटे भाई ने बड़े भाई पर कैंची से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना खोड़ारे थाना क्षेत्र के खास गांव की है। यहां रहने वाले दो भाइयों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। थोड़ी ही देर में दोनों में मारपीट होने लगी। इसी बीच छोटे भाई खुर्शेद ने अपने बड़े भाई रब्बानी के ऊपर कैंची से हमला कर दिया। जिसमेें रब्बानी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग व परिजनों ने आनन.फानन में उसे सीएचसी बभनजोत पहुंचाया।
जहां हालत गम्भीर होने के कारण डाक्टरों ने गोंडा रेफर कर दिया। जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहींए रब्बानी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी महेंद्र कुमार सिंह ने बताया की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
