बिजनौर । चांदपुर के थाना क्षेत्र के गांव दत्तियाना में दो भाइयों में लाइसेंसी बंदूक को लेकर छीना झपटी हो गई। इस बीच बंदूक से गोली चल गई। जिससे गोली लगने से बड़े भाई की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है ।

गांव दत्तियाना निवासी अशोक कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा बेटा ब्रजवीर उर्फ रेनू लाइसेंसी बंदूक में कारतूस भरकर खेत पर ले जाने की जिद कर रहा था। बड़ा बेटा रुपेंद्र मना करने लगा। बंदूक की छीना झपटी में गोली चल गई । गोली रुपेंद्र के पेट में लगी। घायल रुपेंद्र को इलाज के लिए मेरठ ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने ब्रजवीर के खिलाफ धारा 304 में रिपोर्ट दर्ज की है ।