मुजफ्फरनगर। बहन के घर आए एक किसान की कुछ लोगों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
घटना खतौली के बहसूमा थाना क्षेत्र की है। यहां के गांव महमूदपुर सिखेड़ा निवासी सुरेंद्र 60 भैंसी गांव में अपनी बहन जगवती के घर आया था हुआ था। सोमवार सुबह सात बजे जगवती अपने बेटे अमित और भाई सुरेंद्र के साथ बुग्गी पर सवार होकर खेत में जाने के लिए निकले थे। जंगल मेें सुरेंद्र बुग्गी से लघुशंका करने के लिए उतर गया।
जगवती और अमित खेत पर चले गए। काफी देर तक सुरेंद्र वापस नहीं आया। इस बीच जगवती का दूसरा बेटा परविंद्र उसे तलाश करने पहुंचे। खेत में सुरेंद्र का लहूलुहान शव पड़ा मिला। खेतों में काम कर रहे किसान और आसपास के लोग मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ खतौली राकेश कुमार का कहना है कि हत्या किसने और क्यों की इसकी जांच कराई जा रही है।
