Breaking News अगले 36 घंटे में पाकिस्तान पर हमला करेगा भारत

new delhi

नई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान की बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। इस बीच भारत ने पाकिस्तान पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। जिससे पाकिस्तान बौखला गया है। उसके मंत्री से लेकर सेना के अधिकारी घबराहट में उटपटांग बयान दे रहे हैं। इस बीच बड़ी खबर आ रही है कि अगले 36 घंटे में भारत पाकिस्तान पर हमला कर सकता है।

बुधवार का भारत में सीसीपी की बैठक होगी जिसमें कार्य योजना को अमली जामा पहनाया जाएगा। वहीं प्रधानमंत्री ने सेना को खुली छूट दे दी है। प्रधानमंत्री ने तो यहां तक कह दिया है कि सेना समय और दिन तय करे हम उसके लिए तैयार हैं। इससे पाकिस्तान में और भी खलबली मच गई है। सेना के अधिकारियों से लेकर वहां राजनेता दहशत में आ गए है।

पाकिस्तान के दूरसंचार मंत्री अताउल्लाह ने रात के करीब दो बजे पत्रकार वार्ता करके ये चिंता जताई है कि अगले 36 घंटे में भारत हमला कर सकता है। जिससे पाकिस्तान में भारी तबाही हो सकती है। वहीं पाकिस्तान ने यूएन से मांग की है कि भारत को हमला करने से रोके। भारत ने भी आईएमएफ द्वारा पाकिस्तान को दी जा रही फंडिंग पर रोक लगाने की मांग की है।

advertisement at ghamasaana