नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना का तेजस फाइटर विमान सिंगापुर एयर शो में हिस्सा लेने वाला है। दो साल में होने वाले इस कार्यक्रम में एविएशन इडंस्ट्री को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।
भारतीय वायु सेना (IAF) की 44 सदस्यीय क्रूप 15 से 18 फरवरी तक चलने वाले सिंगापुर एयर शो-2022 में भाग लेने के लिए शनिवार को सिंगापुर के चांगी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा । सिंगापुर एयर शो, जो इंटरनेशनल एविएशन इडंस्ट्री को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करता है। IAF दुनिया भर के पार्टीसिपेन्ट्स के साथ स्वदेशी तेजस MK-I एसी को पिच करेगा।
भारत का स्वदेसी तेजस लड़ाकू जेट अपनी बेहतर संचालन विशेषताओं और तेज रफ्तार को प्रदर्शित करते हुए एरोबेटिक्स के प्रदर्शन के साथ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगा।
एयर शो में IAF की भागीदारी भारत को तेजस विमान का प्रदर्शन करने और RSAF (रॉयल सिंगापुर वायु सेना) और अन्य भाग लेने वाले टुकड़ियों के साथ बातचीत करने का अवसर प्रदान करेगी। पहले भी भारतीय वायु सेना ने मलेशिया में लीमा-2019 और दुबई एयर शो-2021 जैसे स्वदेशी विमानों का प्रदर्शन करने और एरोबेटिक टीमों के गठन के लिए इसी तरह के एयर शो में भाग लिया था।
