राजदान दर्रा खुलने से लोगों की लाइफ लाइन गुरेज में पर्यटकों का आना भी शुरू हो गया है। आज मिस्टर एंड मिसेज सोनी मुंबई के एक खूबसूरत कपल इस मौसम में गुरेज आने वाले पहले पर्यटक हैं।
अवाम और भारतीय सेना ने गुरेज घाटी में उनका स्वागत किया और इस खूबसूरत घाटी की यात्रा करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। गुरेज को पर्यटक स्थल बनाने में भारतीय सेना का अहम योगदान रहा है।
भारतीय सेना समय-समय पर स्पोर्ट्स -पैराग्लाइडिंग, माउंटेन, सिंगिंग व कल्चर प्रोग्राम गुरेज की आवाम के साथ मिलकर कराती रहती है। जिससे गुरेज की आवाम को रोजगार के अवसर मिल सके। भारतीय सेना का यही प्रयास रहता है ज्यादा से ज्यादा टूरिस्ट गुरेज आए।

