![jayant](https://www.ghamasaana.com/wp-content/uploads/2021/07/jayant-e1627334693993-678x381.jpg)
बागपत। अजित सिंह को चुनाव में हराने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री सोमपाल शास्त्री ने सोमवार को जयंत चौधरी से उनके दिल्ली स्थित आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अजित सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही जयंत चौधरी को आशीर्वाद दिया।
सोमपाल शास्त्री ने जयंत चौधरी से कृषि नीति और अन्य राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा की। बता दें कि सोमपाल शास्त्री ने 1998 के लोकसभा चुनावों में चौधरी अजित सिंह को अप्रत्याशित तरीके से हरा दिया था।
![](http://ghamasaana.com/wp-content/uploads/2021/07/ghamasaana-1024x320.jpg)
इन चुनावों के परिणामों से हर कोई सकते में था। इस जीत के इनाम के रूप में अटल बिहारी सरकार में सोमपाल शास्त्री को कृषि राज्य मंत्री बनाया गया था। अटल सरकार 11 माह ही चल पाई थी। 1999 में हुए चुनावों में चौधरी अजित सिंह ने उन्हें भारी मतों से हरा दिया था।