गोंडा। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत श्री लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के तुलसी सभागार में शुक्रवार को पोस्टर, दीवार रंग भरो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र.छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान खुशी गुप्ता, द्वितीय स्थान पिंकी गुप्ता व तृतीय स्थान किरण प्रजापति को मिला।

प्राचार्य प्रो. रविंद्र कुमार व कार्यक्रम की अध्यक्ष प्रो. अमन चंद्रा ने छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता की संयोजक डॉ. रेखा शर्मा रहीं, जबकि निर्णायक की भूमिका में डॉ. चमन कौर एवं डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव रहीं। डॉ. रेखा शर्मा ने कार्यक्रम में सहयोग करने के लिए प्रो. शशि बाला, डॉ.. शैलजा, डॉ. स्मृति शिशिर, डॉ. स्मिता सिंह की सराहना की।