शामली में तमंचे के बल पर परिवार को बंधक बनाकर लाखों की लूट,जनपद पुलिस में हड़कंप

Loot of lakhs in Shamli

शामली। चौसाना क्षेत्र के अलीपुरा गांव में देर रात्रि चार बदमाशों ने एक घर में घुसकर तमंचे के बल पर परिवार को बंधक बनाकर बना लिया और एक कमरे में बंद कर दिया ।जिसके बाद बदमाशों ने पूरे घर को खंगाला और पचास हजार की नगदी सोने व चांदी के जेवरात को लूट कर फरार हो गए।लूट की सूचना पर एसएसपी सहित आलाधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पीड़ितों से पूछताछ कर बदमाशों की तलाश में कांबिंग कर गई लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा।पुलिस ने पीड़ित के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

चौसाना चौकी क्षेत्र के गांव अलीपुरा में बदमाशों द्वारा लाखों की लूट से देर रात्रि जनपद में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही एसएसपी अभिषेक झा, एडिशनल एसपी ,सीओ कैराना,झिंझाना पुलिस सहित आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की तलाश में कांबिंग की गई ।

पीड़ित ने बताया कि बदमाश दीवार फांदकर घर में घुसे और तमंचे के बल पर बंधक बनाकर लूटपाट को अंजाम दिया गया। बदमाश परिवार को एक कमरे में बंद कर फरार हो गए। परिवार के दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने परिवार को बंधन मुक्त किया। पुलिस ने देर रात ही पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी एवं मुजफ्फरनगर और हरियाणा के कई स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी गई लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा।

advertisement at ghamasaana