लखनऊ। लव जिहाद पर अंगुली उठाने वालों के लिए यह खबर किसी बुरे सपने से कम नहीं है। बाकायदा अभियान के तहत और सोच समझ कर एक वर्ग द्वारा हिंदू लड़कियों को टारगेट किया जा रहा है। जिससे इन लड़कियों कि न केवल जिंदगी बरबाद हो रही है बल्कि कई को तो अपनी जान से भी हाथ धोना पड़ गया है। ऐसे मामले हर रोज हो रहे हैं। ताजा मामला लखनऊ के मोहनलालगंज का है।
यहां की एक महिला ने आरोप लगाया है कि युवक ने खुद को हिंदू बताकर पहले उसके साथ शादी की, इसके बाद युवक के पिता और उसके भाई ने उसके साथ रेप किया। परेशान पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से पूरे मामले की शिकायत की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
महिला की मुलाकात 2011 में सलमान राइन से हुई थी, उस समय सलमान ने अपना नाम मान बताया था और लड़की से दोस्ती कर ली, उसने प्यार का नाटक किया और फिर धीरे.धीरे वह मिलने जुलने लगा। बाद में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली। कोर्ट मैरिज के बाद महिला को सलमान के धर्म के बारे में पता चला।
महिला ने बताया कि जब सलमान की असलियत पता चली तो उसने शादी के लिए इनकार कर दिया था, लेकिन सलमान ने उसको अश्लील वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल किया और जबरदस्ती निकाह कर लिया। महिला का धर्म परिवर्तन भी करा दिया।
पीड़िता का आरोप है कि उसे जबरन संरक्षित पशु का मांस खिलाया गया। उसकी नाबालिग बेटी के साथ भी पति के परिवार वाले गलत हरकतें कर रहे हैं। महिला ने परेशान होकर पूरे मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर से की मोहनलालगंज पुलिस ने सोमवार को दे रात मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़िता ने बताया कि उसकी 12 साल की लड़की है। उस पर भी पूरा परिवार गलत निगाह रखता है। परिवार के लोग उन दोनों को देह व्यापार में धकेलने की कोशिश में लगे हैं। महिला ने अपने शिकायती पत्र में लिखा है कि उसका पति नाम बदलकर उसे मिलता था। इसलिए वह उसके प्रेम जाल में फंस गई।
पीड़िता ने एक वीडियो भी जारी किया है। जिसमें आरोपी सलमान उसके साथ मारपीट कर रहा है और दोनों बच्चे बचाने के लिए चिल्ला रहे हैं। सलमान बुरी तरह मारपीट कर रहा है। जिसका वीडियो उसकी बेटी ने बनाया है। एडीसीपी शशांक सिंह का कहना है मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।