गोंडा । प्रेमी युगल ने अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज कर ली। यह बात ग्राम प्रधान प्रतिनिधि को इतनी नागवार गुजरी कि वह असलहा लेकर युवक के घर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने न केवल प्रेमी युगल को धमकाया, बल्कि उसके घर पर ताला लगाकर उसे गांव से बेदखल कर दिया। इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस प्रेमी को युगल को घर में पहुंचाया और प्रधान प्रति के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
यह मामला नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम इस्माइलपुर का है। इस बारे में एसपी आकाश तोमर ने बताया कि थाना नवाबगंज के ग्राम इस्माइलपुर में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष यादव द्वारा एक प्रेमी युगल जिन्होंने अपनी मरीज से कोर्ट मैरिज कर ली थी। उनको बहिष्कार करने के लिए अपील करते हुए घर में ताल डालने का वीडियो वायरल हुआ था।
जिसमें पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुआ ताला तोड़ कर घर खुलवा दिया गया है। परिवार वहा निवास कर रहा है। उनको सुरक्षा भी दी गई है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के इस कार्य की गांव में प्रशंसा हो रही है।
