बागपत । मंदिर के महाराज की बीती रात पीट पीटकर हत्या कर दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
वारदात क्षेत्र के निरपुड़ा गांव की है। गांव से लगभग दो किलोमीटर दूर खेतों में भूमिया देव पर महाराज लाल गिरी रह रहे थे। बीती रात उनकी कुछ लोगों ने पीट पीट कर हत्या कर दी और फरार हो गए। घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन, एडिशनल एसपी और डॉग स्क्वायड पहुंच गई।
पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बागपत भेज दिया है। एसपी नीरज जदोन का कहना है कि अब तक की ंजांच में चढ़ावे के विवाद में हत्या किए जाने की बात सामने आ रही है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

