मुज़फ्फरनगर। चरथावल के गांव दधेडू कलां में सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। कोयले की अंगीठी लगाकर सोये दो बच्चों की दम घुटने से मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा है।

सोमवार रात गांव के राजेन्द्र प्रजापति की 16 वर्षीय बेटी नेहा और 12 साल का बेटा अंश मकान के ऊपरी मंजिल पर कमरे में कोयले की अंगीठी लगाकर सोए थे। किसी समय रात बंद कमरे में दोनों का दम घुट गया।
बताया जा रहा कि रात में अंगीठी की आग चारपाई ने पकड़ ली। जिससे दोनों झुलस गए थे। सुबह परिजनों ने 5 बजे दरवाजा तोड़कर देखा तो दोनों मृत थे। एक भाई ऊपरी मंजिल पर दूसरे कमरे और माता.पिता नीचे कमरे में सोए थे। दो बच्चों की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर मौजूद है।
