सहारनपुर में बड़ी वारदात, युवक की चाकू घोंप कर हत्या

Major incident in Saharanpur

सहारनपुर। रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र के गांव चुनहैटी गाड़ा में जीजा की उसके घर आए फुफेरे साले ने चाकू से गोद कर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम पर भेजते हुए मृतक के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली।

जानकारी के अनुसार गांव चुनहैटी गाड़ा निवासी फुरकान(35) पुत्र अब्दुल रहमान के घर की उसकी पत्नी गुलशाना की बुआ का लड़का मुजफ्फरनगर निवासी सालिम पुत्र मुसा आया हुआ था। मंगलवार की रात डेढ बजे किसी बात को लेकर हुई कहासुनी में सालिम ने फुरकान की चाकू से हत्या कर दी।

सूचना पर सीओ चंद्रपाल शर्मा और कोतवाली प्रभारी विनय कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भेजा। सीओ चंद्रपाल शर्मा ने बताया कि मृतक के भाई इरफान ने सालिम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। मृतक के परिजनों और पत्नी से भी पूछताछ की जा रही है।

advertisement at ghamasaana