पश्चिम बंगाल में बंद से घबराईं ममता, दिखा असर, भाजपा नेता को गोली मारी

bjp bangal bandh

कोलकाता। Kolkata rape-murder case जूनियर डॉक्टर रेप और हत्याकांड ममता सरकार के लिए गले की हड्डी बन गई है। मंगलवार को पश्चिम बंगाल पुलिस नबन्‍ना रैली की उग्र भीड़ को तितर.बितर करने के लिए हावड़ा ब्रिज पर लाठीचार्ज, पानी की बौछारें और आंसू गैस के गोले दागे। इससे अभी सरकार उबरी भी नहीं थी कि बुधवार की भाजपा के बंद ने ममता की नींद उड़ा दी। कोलकाता सहित कई जगहों पर बंद का व्यापक असर रहा। इस बीच कई जगहों पर भाजपाई और टीएमसी कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई। वहीं एक गोली लगने से एक भाजपा नेता घायल हो गए हैं।

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल में जूनियर डॉक्‍टर से रेप के बाद मर्डर का मामला अब एक अलग रूप लेता जा रहा है। पूरा फोकस जूनियर महिला डॉक्‍टर से रेप.मर्डर से हटकर राजनीतिक खींचतान पर केंद्रित हो गया है। इस खींचतान में एक ओर ममता सरकार और दूसरी ओर बीजेपी खड़ी नजर आ रही है।

बंगाल सरकार ने बुधवार को भाजपा के द्वारा बुलाए गए 12 घंटे के बंद को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसे मंगलवार के छात्र समाज के नबन्‍ना मार्च के दौरान हुई पुलिस की बर्बरता के एक घंटे के भीतर बुला लिया गया था। टीएमसी का कहना है कि नबन्‍ना मार्च को भाजपा का समर्थन था, मुख्यमंत्री बनर्जी के मुख्य सलाहकार अलपन बंद्योपाध्याय ने कहा कि सरकार बुधवार को किसी भी बंद की अनुमति नहीं देगी। हम लोगों से इसमें भाग न लेने का आग्रह करते हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए हर कदम उठाए जा रहे हैं कि जनजीवन प्रभावित न हो।

भाजपा का बंद तृणमूल छात्र परिषद और छात्र परिषद ;कांग्रेस छात्र शाखा की जयंती के दिन बुलाया गया है। सीएम ममता बनर्जी तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी और पार्टी के कई अन्य दिग्गजों के दोपहर 1 बजे मेयो रोड पर वार्षिक कार्यक्रम में शामिल होने की उम्मीद है। ऐसे में सरकार बीजेपी बंद को किसी भी तरह सफल नहीं होने देना चाहती। बुधवार को ममता सरकार ने सभी कर्मचारियों की उपस्थिति भी अनिवार्य कर दी है। अनुपस्थित रहने वालों को नोटिस दिया जाएगा।

पुलिस को ड्रोन का उपयोग करने और श्यामबाजार पांच.प्वाइंट क्रॉसिंग, राजाबाजार, हाजरा क्रॉसिंग और जादवपुर में 8 बी बस स्टैंड पर पर्याप्त महिला कर्मियों को रखने के लिए कहा गया है एक अधिकारी ने कहा कोई व्यवधान नहीं होने दिया जाएगा, स्थिति पर नजर रखने के लिए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। बहरहाल इन सबके बीच भाजपा के बंद का बुधवार को व्यापक असर रहा। कई जगहों पर झड़पें हुईं। गोली लगने से एक भाजपा नेता घायल हो गए।

advertisement at ghamasaana