मुज़फ्फरनगर। बुढ़ाना क्षेत्र में एक बाग में सो रहे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

गांव माजरा निवासी सतपाल कश्यप 45 का मकान गांव के बाहर है। मकान के पस ही बाग है। रविवार को रात के समय सतपाल अपने बाग में सो रहा था। देर रात में किसी समय बदमाशों ने उसके सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। सुबह सतपाल की पत्नी उसे जगाने बाग में पहुंची । सतपाल चारपाई पर मृत मिला । जिससे परिजनों में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ की । इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।