बिजनौर। विवाहिता का शव फांसी पर लटका मिला। प्रथम दृष्टया आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही शुरू की है। विवाहिता के पति और जेठ समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या और प्रताड़ना की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

स्वीटी (22 वर्ष) पुत्री रतिराम निवासी गांव मुजफ्फरपुर चमरावाला थाना नगीना जनपद बिजनौर की शादी 03 साल पहले बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव रायपुर गढ़ी निवासी परमजीत पुत्र छोटे सिंह के साथ हुई थी। बृहस्पतिवार को स्वीटी का फांसी पर लटका हुआ शव उसके कमरे से बरामद हुआ। परिजनो का आरोप है कि स्वीटी के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताडित करते थे तथा दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी है।

मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में स्थानीय पुलिस ने शव को पंचायतनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। तहरीर के आधार पर थाना बढापुर पर परमजीत (पति), जगपाल (जेठ) व बिशन सिंह (जेठ) पुत्रगण छोटे सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।