मुजफ्फरनगर। मीरापुर थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गांव में संदिग्ध हालात में मसरूफा 35 की मौत हो गई। पति और ससुर मौके से फरार हैं। मृतका के गले पर निशान मिले हैं।

शामली के अंबेहटा गांव निवासी मसरूफा 35 ने पांच साल पहले कुतुबपुर गांव के मजदूर सोनू के साथ प्रेम विवाह किया था। इधर कुछ दिनों से दोनों के बीच मनमुटाव चला रहा था। सोमवार सुबह सोनू के घर पर शोर.शराबा सुनकर पड़ोसी पहुंचे, लेकिन सोनू और उसके पिता ने सबको वापस भेज दिया। किसी ने पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस के आने की भनक लगते ही सोनू अपने पिता के साथ घर से फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो मसरूफा का शव चारपाई पर पड़ा था और उसके गले पर निशान बने हुए थे। पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दी है।