बिजनौर। नजीबाबाद कोतवाली हाईवे पर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से आई तेज रफ्तार कार टकरा गई। जिससे कार सवार बलरामपुर जिले के निवासी दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला सहित दो लोग की हालत गंभीर बनी हुई है।
सोमवार को प्रातः 6 बजे घटना हुई है। बलरामपुर जिले के निवासी शिवशंकर पाल अपने परिवार के साथ जिसमें एक महिला और एक युवक शामिल थे हरिद्वार जा रहे थे। उनकी स्कॉर्पियो कार जावेद चला रहा था। जब उनकी कार नजीबाबाद क्षेत्र में पहुंची तो सामने से जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से उनकी कार टकरा गई। जिससे कार बैठे शिवाशंकर पाल और जावेद की घटनास्थल पर मौत हो गई।

वहीं कार में पीछे बैठे राहुल पाल और उनकी मां कुसुम पाल को गंभीर चोटें आईं हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दिनेश गौड़ घटनास्थल पहुंचे। घायलों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। सीओ गजेंद्र पाल सिंह नेघटनास्थल का दौरा किया।