सहारनपुर- गैस सिलिंडर में हुआ जबरदस्त विस्फोट, एक युवक की मौत

massive explosion

सहारनपुर। रामपुर मनिहारान थाना क्षेत्र में दिल्ली रोड गांव चुनहैटी के पास स्थित ग्रांट रिसोर्ट की रसोई में गैस सिलिंडर में रिवास के कारण विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक के घायल होने की सूचना है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

सिलिंडर में विस्फोट से आसपास का इलाका दहल उठा। लोग मौके की तरफ दौड़ पड़े। इसके मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने दो युवकों को घर से बाहर निकाला। जिसमें से रजनीश पुत्र रामप्रकाश उम्र 25 वर्ष निवासी रनडोल की मौत हो चुकी थी, जबकि अनिल पुत्र शिवव्रत थाना जनकपुरी झुलस गया था। उसको गम्भीर हालत में मेडिग्राम में भर्ती कराया गया है। रजनीश के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर रिसोर्ट मालिक पर आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

advertisement at ghamasaana