शामली। शहर के कैराना रोड पर महादेव मोटर्स व स्पेयर पार्ट्स के शोरूम में मंगलवार को भीषण आग लग गई। आसपास के लोगों की सूचना पर दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और काफी देर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सकता है।

कोतवाली क्षेत्र के कैराना रोड पर शिव मन्दिर गुलजारी के निकट शामली निवासी कैलाश बत्रा की महादेव मोटर्स के नाम से शोरूम है। मंगलवार की सुबह करीब सात बजे शोरूम में भीषण आग लग गई। आसपास के लोगों ने आग की सूचना तत्काल दमकल विभाग को दी।

सूचना पाते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां पहुंची है। बताया जा रहा है कि शोरूम में पीछे गैराज भी है जहां करीब 15 से 20 गाड़ियां खड़ी थी। अभी गैराज तक आग नहीं पहुँची है। क्रेन की मदद से गाड़ियों को बाहर निकाला जा रहा है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।