हाईवे पर लगे हाइटगेज से टकराई मिनी टूरिस्ट बस, 17 श्रद्धालु घायल

bagpat news

बागपत। मेरठ बागपत हाईवे पर आवागमन बन्द होने पर पिलाना मोड़ पर लगाये गए हाइट गेज से श्रद्धालुओं की मिनी टूरिस्ट बस टकरा गई। जिससे टूरिस्ट बस में सवार चार बच्चों समेत 17 श्रद्धालु घायल हो गए। राहगीरों और पुलिस ने घायलों का पिलाना सीएचसी में उपचार कराया। जहां से चार की हालत गम्भीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

मुजफ्फरनगर की शिक्षक कालोनी से 17 श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को मिनी टूरिस्ट बस में सवार होकर राजस्थान के बागड़ में प्रसाद चढाने जा रहे थे। उधर मेरठ बागपत हाइवे पर रूट डायवर्जन होने के कारण पिलाना मोड़ पर हाइट गेज भी लगाए गए है। बताया कि श्रद्धालुओं की टूरिस्ट बस जैसे ही पिलाना मोड़ पर पहुंची तो चालक को हाइट गेज नही दिखाई दिया। जहां श्रद्धालुओं की बस हाइट गेज से टकरा गई।

हादसे में टूरिस्ट बस चालक नफीस, श्रद्धालु अमित, सुनीता, अजय, रामवती, ज्योति, पृथ्वी, भरत, अर्णव, राजेन्द्र प्रसाद, सोनिका, प्रेमवती, सुनील, मंगलसेन, गुनगुन समेत 17 घायल हो गए। चार घायलों की हालत गम्भीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मेरठ बागपत हाइवे पर हाइट गेज लगाने के बाद खाली छोड़ दिया गया। जिस कारण रविवार को श्रद्धालुओं की मिनी बस हाइट गेज से टकरा गई।

advertisement at ghamasaana