गोंडा। बेलसर-गोंडा मार्ग पर बृहस्पतिवार को तरबगंज विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने सरयू नहर खंड प्रथम के मुजेड़-मछरहिया माइनर के सिल्ट सफाई का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को बेहतर सिंचाई की व्यवस्था व गांव के लोगो को शहर की तरह सारी सुविधाएं मिलेगी।
सरयू नहर खंड प्रथम के मुजेड़-मछरहिया माइनर के सिल्ट में गंदगी का जमाव, घास व पेड़ पौधे उग जाने से पानी का बहाव काफी धीमा हो गया था। जिससे किसानों को अपने खेतों की सिंचाई करने के लिए काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इसकी सफाई के लिए सिंचाई विभाग ने नहर की सिल्ट सफाई का आदेश जारी किया था। गुरुवार को विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने सरयू नहर खंड प्रथम के मुजेड़-मछरहिया माइनर के सिल्ट सफाई का शुभारंभ किया गया। शुभारंभ करते हुए ने उन्होंने कहा कि इससे किसानों को बेहतर सिंचाई की व्यवस्था, गांव के लोगो को शहर की तरह सारी सुविधाएं मिलेगी। गांव-गांव सड़क बिजली पानी की व्यवस्था मिले इसके लिए हमारी सरकार तेजी से कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार किसानों, नवजवानों, मजदूरों ,सभी के खुशहाली के लिए कार्य कर रही है। किसानों को खुशहाल बनाए जाने के लिए प्रदेश के सभी जिलों में नहरों से सिल्ट सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया। जिससे किसानों को सिंचाई के समय भरपूर पानी मिल सके। उन्होंने पिछली सरकारो पर तंज कसते हुए कहा कि पिछली सरकार में नहरों की स्थिति कैसी थी यह सब लोग जानते है लेकिन हमारी सरकार में नहर में पानी व नहर की पटरी पर सड़क बनाई जा रही है जिससे किसान अपने फसल की सिंचाई भी करे, पक्की सड़क से अपने खेत तक भी पहुंच जाए।
उन्होंने कहा कि तरबगंज क्षेत्र में करीब पच्चीस किमी शिल्ट सफाई का कार्य शीघ्र पूरा हो जाएगा। सहायक अभियंता भारत भूषण भारती ने बताया तरबगंज क्षेत्र में मुख्य नगर 11किमी, मुजेड़ माइनर 5.1 किमी, बेलसर प्रथम माइनर 3.9 किमी, भिखारी पुर माइनर 3.4 किमी, पूरे लीला माइनर की 2.2 किमी शिल्ट सफाई होना है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रविंद्र पांडे, रामसधोख मिश्र, समाज सेवी अशोक पांडे, ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, जेई कमलाकांत, धानू भारती, विनोद कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

