बस्ती। केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार के द्वारा चलाए जा रहे मुफ्त राशन वितरण कार्यक्रम में बस्ती के कम्पनीबाग में राशन का वितरण किया गया। इस मौके पर सांसद हरीश द्विवेदी ने लोगों को सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।

रविवार को इस योजना के शुभारंभ अवसर हरीश द्विवेदी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्हें आम जनता की बहुत चिंता है। इसीलिए इस तरह की कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ हो रहा है।
इस मौके पर सभी कार्डधारकों को मुफ्त गेहूं, चावल के साथ एक किग्रा चना, एक किग्रा खाद्य तेल, एक किग्रा नमक के वितरण का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर शरद सिंह रावत, जिलापूर्ति अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी आदि मौजूद रहे।



