बस्ती । समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष मों जावेद ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मुहम्मद फारूख को गनेशपुर नगर पंचायत का नगर अध्यक्ष घोषित किया है। रविवार को पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र वितरित किया गया ।
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सपा जिला उपाध्यक्ष जावेद पिण्डारी ने पदाधिकारियों कहा कि पद एक व्यवस्था है। समय आ गया है कि संगठन से जुड़े पदाधिकारी अपने.अपने क्षेत्रों में बूथ स्तर पर चुनाव तैयारियों की समीक्षा कर लें। यदि बूथ पर विजय मिला तो सपा की सरकार बनना तय है।
गनेशपुर नगर पंचायत का नगर अध्यक्ष मुहम्मद फारूख ने बताया कि विवेक कुमार को महासचिव, संदीप कुमार यादव, सुल्तान अहमद अंसारी, मो. वसीम मिर्जा- उपाध्यक्ष, आमिर सुल्तान कोषाध्यक्ष, शुभम कुमार, अभिषेक, अजय कुमार, मो. मुस्तफा, मो. आरिफ, मुस्तफा, अकरम हुसेन, इरफान अहमद, मो. इमरान सचिव मनोनीत किया गया है।
इसके साथ ही फिदा हुसेन, रवि कुमार, शिवम, जावेद हुसेन, मो. आरिफ सहित 22 लोगों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। पदाधिकारियों की घोषणा के मौके पर मो. दाउद, युनुस आलम, भोला पाण्डेय, जहीर अंसारी, सुशील यादव, देवा, ज्ञान प्रकाश आदि शामिल रहे।

