सहारनपुर। थीतकी गांव में सवा साल पुलिस मुठभेड़ के दौरान हुई जीशान हैदर की मौत का मामला पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ा है। सीजेएम कोर्ट के आदेश पर कोतवाली देबवंद में तीन उपनिरीक्षकों सहित 12 पुलिसकर्मियों के विरुद्ध षडयंत्र और हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
रविवार को कोतवाली देवबंद में सीजेएम कोर्ट के आदेश पर उपनिरीक्षक ओमबीर सिंहए यशपाल सिंहए असगर अलीए हैड कांस्टेबल सुखपाल सिंहए हैड कांस्टेबल कुंवर भरत सिंहए प्रमोद कुमारए विपिन कुमारए नीटू यादवए बृजेश कुमारए देवेंद्रए राजवीर सिंह और अंकित कुमार के विरुद्ध षडयंत्र रचने और हत्या करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। इनके अलावा कई अन्य धाराएं भी लगाई गई हैं। एसएसपी डाण् विपिन ताडा ने बताया कि अदालत के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है
गौरतलब है कि पांच सितंबर 2021 को गांव थीतकी में गोकशी की सूचना पर पुलिस जंगल में पहुंची थी। मुठभेड के दौरान जीशान हैदर के पैर में गोली लगने से वह गंभीर रुप से घायल हो गया थाए जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस का दावा था कि भागते समय जीशान के हाथ में तमंचा थाए जिससे चली गोली उसके पैर में लगी और दहशत के चलते उसकी मौत हो गई थीए जबकि इस मामले में मृतक की पत्नी अफरोज ने पुलिस के दावे को झूठा बताते हुए आरोप लगाया था कि पुलिस ने पूछताछ के लिए पति को घर से बुलाकर ले गई थीए जिसको जंगल में ले जाकर गोली माकर हत्या कर दी गई। अफरोज ने मामले में केंद्रीय गृहमंत्री सहित मुख्यमंत्रीए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग और मानवाधिकार आयोग में इंसाफ की गुहार लगाई थी। वहींए अदालत में पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। सीजेएम कोर्ट ने सुनवाई करते हुए पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने और 24 घंटे में पुलिस को आख्या प्रस्तुत करने आदेश दिए थे।
हेडकांस्टेबल को हुआ ब्रेन हैमरेज
जीशान हत्याकांड के मामले में नामजद हैडकांस्टेबल ब्रेन हैमरेज हो गया, जिसे शहर के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। हेड कांस्टेबल सुखपाल सिंह 53 गोपाली पुलिस चौकी पर तैनात है

