मुजफ्फरनगर। भोपा थाना क्षेत्र के मोरना में फाइनेंसर की हत्या से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि फाइनेंसर मेडिकल स्टोर पर खड़ा था, इसी बीच तीन युवक वहां पहुंचे और गोली, जिससे फाइनेंसर की मौत हो गई। हत्या से बाजार में हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छछरौली गांव निवासी प्रवीण कुमार 42 फाइनंेस का काम करता है। इस समय वह परिवार के साथ मोरना में रह रहा था। बुधवार शाम वह मेडिकल स्टोर पर खड़ा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर तीन युवक पहुंचे और प्रवीण को गोली मार दी। फायरिंग से बाजार में दहशत फैल गई। परिजन घायल को लेकर भोपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां प्रवीण को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
